जोशियाड़ा: विधायक गंगोत्री से विभिन्न क्षेत्रों के विजयी नवनिर्वाचित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने की भेंट
विधायक आवास पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों से विजयी नवनिर्वाचित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधियों ने विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान से शिष्टाचार मुलाकात भेंट की। इस दौरान विधायक ने समस्त नवनिर्वाचित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधियों को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।