जोशियाड़ा: उत्तरकाशी जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई
रविवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस के जवानों की ओर से परीक्षा केंद्रों सघन जांच की गई। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार की ओर से परीक्षा केंद्रों पर जाकर पुलिस ड्यूटियां चैक की।