जोशियाड़ा: उत्तरकाशी पुलिस ने कल होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर मुस्तैदी दिखाई, सीओ ने किया ब्रीफ
सीओ जनक सिंह पंवार ने सभी पुलिस जवानों को परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर मुस्तैद रहने के साथ अभ्यर्थियों की चैकिंग व फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिये। आयोग द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा हेतु जनपद में 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं, परीक्षा को पारदर्शी एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाए जाने हेतु 01 सुपर जोन, 01 जोन व 03 सैक्टर में विभाजित किया गया है।