जोशियाड़ा: प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की, जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम
जिला मुख्यालय पर आयोजित पीएम किसान दिवस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि हम देश के अन्नदाताओं, हमारे किसानो का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं। किसान कडी मेहनत और लगन से इस देश का पेट भरता है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था मे किसानों का योगदान अतुलनीय है, और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।