मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित हँसरी निवासी युवक को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने गैगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हँसरी निवासी एक युवक को सोमवार को दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि उक्त व्यक्ति पर समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।जिसके तहत गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी।जिसमे उक्त व्यक्ति वांछित चल रहा था।जिसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है।