पोड़ैयाहाट: झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम: डांडे और चतरा के विद्यार्थियों ने गोड्डा जिले के टॉप टेन में बनाई जगह
झारखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में डांडे और चतरा के विद्यार्थियों ने गोड्डा जिले में टॉप 10 में जगह बनाकर पोड़ैयाहाट की लाज बचा ली है ।शिक्षा विभाग द्वारा जारी गोड्डा जिले के प्रथम 15 स्थान में पोड़ैयाहाट के कई प्रतिष्ठित विद्यालय दौड़ से बाहर हो गए हैं। रिजल्ट के बाद मैट्रिक लेवल तक की शिक्षा का हब कहे जाने वाले पोड़ैयाहाट की छवि को धक्का लगा है।