घाघरा: खंभिया गांव में बिना पुल बनाए पैसे की निकासी की खबर छपी, डीपीएम ने की जांच
Ghaghra, Gumla | Sep 7, 2026 घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत के खंभिया गांव में बिना पुल बनाए ही पैसे की निकासी मामले की खबर छपने के बाद सोमवार को डीपीएम सतीश कुमार अपने टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच किया। जांच के दौरान यह पता चला कि जिस जगह पर पुल बनना था उस जगह पर पुल न बनाकर बिना किसी परमिशन के दूसरे जगह पर पुल बना दिया गया है।