भागलपुर, 20 अगस्त 2026: नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति, भागलपुर के तत्वावधान में गंगा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान गंगा घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं तथा लोगों को गंगा नदी में कचरा नहीं डालने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने एवं गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अभियान में घंटाघर, भागलपुर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षु शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने के साथ-साथ आमजन को गंगा एवं इसके तटवर्ती क्षेत्रों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि गंगा की स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के अभियान को और गति मिलेगी। जिला गंगा समिति, भागलपुर द्वारा भविष्य में भी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से गंगा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई।
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
Banka District Administration
Madhepura District Administration
District Administration, Madhubani
Iprd Bihar
DM Darbhanga
18 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 21, 2026