लातेहार: लातेहार में जनता दरबार के नाम पर फर्जी पत्रकारों की वसूली, खबर छापने के लिए मांगते हैं पैसे
उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में हर मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगता है, जहां ग्रामीण बड़ी संख्या में आवेदन लेकर पहुंचते हैं।आरोप है कि इसी दौरान परिसर में कुछ तथाकथित लोग खुद को पत्रकार बताकर आवेदकों से अखबार में खबर छपवाने के नाम पर रुपए की वसूली करते हैं।