आवास प्लस 2.0 की सूची बनी चर्चा का केंद्र, बिटकुली में उम्मीदें तो खिलोरा में ग्रामीणों की नाराजगी
छत्तीसगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 योजना की सूची को लेकर चर्चा हुई। बलौदाबाजार जिले के सुहेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिटकुली में करीब 268 परिवारों के नाम आवास प्लस 2.0 की प्रस्तावित सूची में शामिल किए गए हैं। पंचायत द्वारा बताया गया कि सभी नामों की पात्रता और अपात्रता की जांच के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी और पात्र हितग्राहियों को ही योजना का लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी ओर ग्राम खिलोरा में आवास प्लस 2.0 की सूची को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ऐसे नाम भी सूची में शामिल हैं, जिन्हें पहले ही आवास का लाभ मिल चुका है, जबकि जरूरतमंद परिवारों के नाम नहीं आए हैं। ग्राम सभा में जल कर, भूमि कर, शिक्षा कर और स्वच्छता कर सहित पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। अब सभी की नजर पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची पर है।