शनिवार शाम 6 बजे अहमदपुर के निवासी तेज सिंह कुशवाहा के साथ भाजपा के जिपंसदस्य और सभापति धनराज सिंह दांगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव और ग्रामीण पहले विधायक मुकेश टंडन से मिलने पहुंचे उसके बाद कलेक्टर अंशुल गुप्ता से मुलाकात की। इसके बाद सिविल लाइन थाने में लिखित आवेदन देते हुए जनपद पंचायत विदिशा के सीईओ गगन वाजपेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।