टीकमगढ़: टीकमगढ़ में गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री करेंगी ध्वजारोहण, पुलिस परेड ग्राउंड में हुई रिहर्सल
टीकमगढ़ में गणतंत्र दिवस के समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की अंतिम रिहर्सल संपन्न हुई। इस रिहर्सल में पुलिस जवानों एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने फुल ड्रेस पहनकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्टर ने बताया कि जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।