टीकमगढ़: नयाखेरा गांव में पटैती भूमि की तलैया से दबंग ग्रामीण जबरन मछली पकड़ रहे हैं, पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाखेरा गांव निवासी व्यक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। हरचरण अहिरवार ने बताया कि उसकी अटैची भूमि नयाखेड़ा हरिजन बस्ती में स्थित है। उक्त भूमि में कई वर्षों से तलैया बनी हुई है। पीड़ित ने बताया कि अनावेदक बलपूर्वक उक्त तलैया से मछली पकड़ रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज करते हैं और मारने की धमकी दी जाती है