टीकमगढ़: टीकमगढ़ में नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई, विधायक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के पुरानी टिहरी रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर लोगों ने फूल अर्पित किए। इस दौरान विधायक हरिशंकर खटीक ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि उनका प्रसिद्ध नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ने देश की जनता को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।