लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में तीन जगहों छापेमारी कर तीन शराब तस्कर एवं तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया
मंगलवार अपराह्न 3:41 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार मनकट्ठा स्टेशन, कुरौता एवं कजरा बाजार से शराब तस्कर को तथा कजरा बाजार से 3 शराबी को गिरफ्तार हुए. मनकट्ठा से 21 L बियर व 10.2 L महुआ शराब के साथ लालदीरा के नीतीश कुमार गिरफ्तार हुए. कुरौता से तस्कर मन्नू साव तथा कजरा बाजार से शिवम कुमार गिरफ्तार हुए.