देवरिया में पटाखा दुकानदारों का कलेक्ट्रेट पर धरना, अस्थायी लाइसेंस न मिलने से नाराजगी
देवरिया कलेक्ट्रेट में पटाखे की दुकान लगाने के लिए अस्थायी लाइसेंस नहीं मिलने से नाराज दुकानदारों ने धरना शुरू कर दिया। अचानक बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट मांगे जाने से दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि अचानक नई रिपोर्ट मांगे जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। मामला बढ़ने के बाद दुकानदार अपनी शिकायत लेकर एडीएम के पास पहुंचे।
#Deoria #DeoriaNews #UttarPradesh #FirecrackerLicense #BreakingNews #ViralReelsChallenge
Deoria, Deoria | Nov 5, 2026