खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू डोड़की धान उपार्जन केंद्र पहुंची।
उन्होंने धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री राम कुमार एवं श्री संतोष कुमार का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने सभी पात्र किसानों से उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
किसानों का सम्मान, उनके हितों का संरक्षण और समृद्ध खेती की दिशा में निरंतर प्रयास।
#DhanKharidi2026 #KisanKalyan #KrishakUnnatiYojana #Sakti