समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 25 जून 2026
आज दिनांक 25 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
कुल 21 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 20 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित की सुनवाई की गई। 09 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।
सुनवाई में उप विकास आयुक्त बक्सर, प्रभारी स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी राजपुर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, अंचलाधिकारी इटाढ़ी, डुमरांव, सिमरी, नावानगर एवं थानाध्यक्ष डुमरांव उपस्थित थे।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jun 25, 2026