डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने 63 शिकायती पत्रों पर सुनी समस्या, दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले भर से आये 63 शिकायती आवेदन पत्रों की समस्या सुनते हुए कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया और जिनका निराकरण तत्काल संभावना न हो सका उनके लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार शाम 4:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।