सतबरवा: पलामू डीसी ने होली गीतों पर जमकर नाच-गाना किया, आवास पर हुआ होली मिलन समारोह
पलामू जिले में शुक्रवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चे युवा और बूढ़े सभी ने होली का आनंद लिया जमकर रंग अबीर उड़ाए गए। हर तरफ उत्साह का माहौल देखने को मिला। पलामू का उपायुक्त आवास इससे अछूता नहीं रहा। होली के पारंपरिक गीतों पर उपायुक्त शशि रंजन खुद को थिरकने से रोक ना सके। होली गीत पर जमकर थिरके। होली खेलने का कार्यक्रम शाम 4:00 बजे तक चला।