मुख्यमंत्री के जिले में आगमन के दौरान यातायात, पार्किंग एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था दिनांक- 26.07.26
--
माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन श्री मोहन यादव जी के विकास पर्व कार्यक्रम हेतु निवाडी आगमन के दौरान यातायात, पार्किंग एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था दिनांक- 26.07.26
रूट टायवर्जन
झांसी से प्रथ्वीपुर टीकमगढ एवं टीकमगढ से प्रथ्वीपुर झांसी आने जाने बाले वाहन निवाडी मुख्य मार्ग का उपयोग न करते हुए नये वायपास रोड मुडारा से रेलवे क्रासिंग होते हुए आ जा सकेंगे।
निवाडी लोकल के वाहन चालक झांसी, बरुआसागर एवं मउरानीपुर जाने हेतु निवाडी मुख्य मार्ग का उपयोग न करते हुए कस्बा निवाडी से मस्जिद होते हुए घुघुवा मार्ग से आ जा सकेंगे।
रेलवे क्रासिंग से वायां अम्बेडकर के डायवर्टेट रहेगा। निवाडी तिगेला तक का मुख्य मार्ग सभी प्रकार के वाहनो
सभी वाहन चालको से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु डायवर्टेड मार्ग का प्रयोग करें।
//पार्किंग//
पीएनसी रेस्ट एरिया पार्किंग झांसी, ओरछा, बरुआसागर की ओर से आने बाले वाहन अपने वाहनो को पीएनसी रेस्ट एरिया में बनी पार्किंग में पार्क करेंगे।
नवीन गल्ला मंडी पार्किंग प्रथ्वीपुर, मउरानीपुर की ओर से आने बाले वाहन अपने वाहनो को नवीन मंडी पार्किंग में पार्क करेगे। (प्रथ्वीपुर की ओर से आने बाले वाहन रेलवे क्रासिंग निवाडी से नये बायपास रोड का उपयोग कर मुडारा होते हुए नवीन गल्ला मंडी आएगें)
फल मंडी पार्किंग - सेंदरी, तरीचर की ओर से आने बाले वाहन चालक अपने वाहनो को फल मंडी पार्किंग में पार्क करेंगे।
-पीजी कालेज के सामने गैस गोदाम पार्किंग सभी व्हीआईपी अपने वाहनो को गैस गोदाम के सामने बाली पार्किंग में पार्क करेंगे।
नोट- सभी वाहन सवारियों को पीजी कालेज के सामने उतारकर निर्धारित पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे।
--00--
माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन श्री मोहन यादव जी के विकाश पर्व कार्यक्रम हेतु ओरछा आगमन के दौरान यातायात, पार्किंग एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था दिनांक- 26.07.26
पार्किंग व्यवस्था-
झांसी, निवाडी एवं ओरछा तिगेला होकर आने बाले वाहन-
झासीं, निवाडी एवं ओरछा तिगेला की ओर से आने बाले वाहन थाना पार्किंग में पार्क होंगे।
टीकमगढ / प्रथ्वीपुर तरफ से ओरछा आने बाले वाहन-
सभी प्रकार के वाहन चालक अपने वाहनो को सेंचुरी पार्किंग में पार्क करेंगे।
ललितपुर/झाँसी/बबीना/चकरपुर मार्ग से आने वाले वाहन -
सभी वाहन चालक अपने वाहनों को लक्ष्मी मंदिर पार्किंग में पार्क करेंगे।
नोट- सभी प्रकार के भारी वाहन चालक पूर्व में जारी नो इंट्री आदेश का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #VikasParv #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026