किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास से संबंधित पदाधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद किशनगंज द्वारा बताया गया कि किशनगंज शहरी क्षेत्रान्तर्गत कुल 34 वार्ड है ,इनमें से 10 वार्डों की सफाई व्यवस्था सीधे नगर परिषद द्वारा संचालित की जाती है साथ विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों की साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है ।
चयनित एजेंसी द्वारा 24 वार्डों में नियमित सफाई की जाती है, प्रमुख बाजार क्षेत्रों ,मुख्य सड़कों एवं नालियों की विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, नगर परिषद क्षेत्र के सभी 34 वार्ड में प्रतिदिन डोर-डोर कचरा संग्रहण किया जाता है , एकत्रित कचरे का निर्धारित स्थल मोतीबाग डंपिंग यार्ड में डंप किया जाता है,नगर परिषद द्वारा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी एवं कंपोस्ट प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।
बुडको द्वारा नल जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
आश्रय स्थल का पूर्ण रूप से नगर परिषद किशनगंज द्वारा संचालन किया जा रहा है ।
नगर परिषद किशनगंज द्वारा वृद्ध आश्रम में 50 बेड की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध है,वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की देखरेख एवं स्वामित्व में संचालित है ।
4285 अदर स्ट्रीट लाइट नग
का अधिष्ठापन नगर परिषद किशनगंज द्वारा किया गया है जिसका 5 साल तक का देखरेख एवं मेंटेनेंस संबंधित एजेंसी द्वारा किया जा रहा है ।
नगर परिषद किशनगंज क्षेत्रन्तर्गत सुरक्षा की दृष्टिकोण से सतत निगरानी हेतु पूर्व में 75 अदद एवं वर्तमान में 125 अदद सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित किया गया है ।
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत नगर परिषद किशनगंज द्वारा खेल भवन,पार्क,सड़क चौड़ीकरण, सड़क निर्माण,नाला निर्माण आदि का कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में नाला उड़ाही का कार्य ससमय सुनिश्चित करेंगे, साथ ही शहर के मुख्य चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण हेतु अलग-अलग प्रकार के ढांचा , लाइटिंग आदि का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद किशनगंज, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ठाकुरगंज, बहादुरगंज, पौआखली शामिल थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #viralreels #newyork #2026Goals