रेवती में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 लीटर लहन और 5 भट्टियां नष्ट
बलिया। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को ग्राम दुसाध टोली, कस्बा रेवती में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके से करीब 500 लीटर लहन और 5 अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
दबिश के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लहन और भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कोई वांछित व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लगा। वहीं, आबकारी विभाग की ओर से 35 लीटर कच्ची शराब बरामदगी के संबंध में एक मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
#बलिया #रेवती #कच्चीशराब #आबकारीविभाग #बलियापुलिस
Belthara Road, Ballia | Sep 9, 2026