बिंदकी: नंदापुर में रिश्तेदारी में आए युवक के साथ मारपीट में घायल की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत, परिजन बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के नंदापुर में 10 दिन पहले अंकुश कुशवाहा निवासी रसूलपुर उमरा थाना नरवल जनपद कानपुर नगर अपनी बहन के साथ रिश्तेदारी में आया था। उसे विकास कुशवाहा निवासी मुरकुटा कोतवाली बिंदकी कुछ पूछताछ के लिए ले गया और उसके साथ मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसकी मंगलवार की रात को मौत हो गई। बुधवार को दिन में 1 बजे शव का पीएम हुआ।