**पहाड़ की बहू शहरों में और शहरों की पढ़ी-लिखी बहू पहाड़ों में…!**
**चुनाव से पहले टिहरी डीएम नितिका खण्डेलवाल एक्शन मोड में**
टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल इन दिनों लगातार फील्ड विजिट और निरीक्षण करती नजर आ रही हैं। कभी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा, कभी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और अब खेतों में पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण।
सोमवार को डीएम नितिका खण्डेलवाल नरेंद्रनगर के ग्राम ओणी के राजस्व ग्राम तलाई पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ स्वयं धान की कटाई और मड़ाई कर उपज का जायजा लिया।
वहीं, विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच टिहरी जिला प्रशासन की ओर से चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं और ईवीएम-वीवीपैट की तैयारियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
**ऐसे में सवाल यही—क्या चुनावी तैयारियों के बीच टिहरी डीएम का यह लगातार फील्ड में उतरना प्रशासन की सक्रियता का नया अंदाज है?**
a1 News Uttarakhand DM Tehri