पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग: शिवपुरी में गोली लगने से जख्मी व्यक्ति के मामले की डीएसपी डॉ. अनु कुमारी ने दी जानकारी
एक जून की रात्रि 8 बजे पटना के गर्दनीबाग थानांतर्गत शिवपुरी में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने जख्मी व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। जहां जख्मी का इलाज जारी है। वहीं उपरोक्त घटना की जानकारी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डॉo अनु कुमारी के द्वारा दी गई है।