पटना ग्रामीण: बाबा लॉज के पास पुलिस ने बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की, हथियार के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार
बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बाबा लॉज के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ कहीं जा रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उन सभी 5 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जब उन युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह एक बर्थडे सेलिब्रेशन में जा रहे हैं, लेकिन जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया।