आबू रोड: आबूरोड के चनार गांव में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, 3-4 लोगों ने लोहे के पाइप से की मारपीट, हाथ-पैर हुए फ्रैक्चर
आबूरोड शहर के चानर रोड क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में बुजुर्ग के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पालनपुर रेफर किया गया है।पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।