उधवा: उधवा हाईस्कूल के सामने नाश्ता-मिठाई दुकान में ताला तोड़कर हजारों की चोरी, थाने में आवेदन
राधानगर थाना क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के सामने नाश्ता व मिठाई दुकान से बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार सुमित कुमार साहा ने शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे राधानगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।