पचपहाड़: भवानीमंडी पुलिस थाना परिसर में सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन
भवानीमंडी पुलिस थाना परिसर मे सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थानाधिकारी रमेशचंद मीणा ने की। इस दौरान शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके समाधान के लिए सुझाव लिए गए। इसी प्रकार आगामी पर्व राखी, मोहर्रम, शाहीसवारी आदि शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। थानाधिकारी ने नो पार्किंग जोन मे भारी वाहन प्रवेश नहीं करने के निर्देश दिए