पचपहाड़: भवानीमंडी पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई का हुआ आयोजन
भवानीमंडी पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 20 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम छत्रपाल चौधरी ने की। इस दौरान आवासीय कॉलोनी की मूलभूत समस्याएं जिनमें पेयजल एवं बिजली संबंधित मामले, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, आवासीय कॉलोनी के फर्जी पट्टे निरस्त करने सहित अन्य विभागों संबंधित प्रकरणों के आवेदन प्राप्त हुए