जैसीनगर: एसआईआर कार्य में लापरवाही: एसडीएम ने ताल चिरी पटवारी माधुरी दुबे को निलंबित किया
कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर जैसीनगर एसडीएम रोहित वर्मा ने पटवारी माधुरी दुबे को एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान वे ग्राम तालचिरी पटवारी हल्का 47 में अनुपस्थित पाई गईं और पूर्व निर्देशों के बावजूद बीएलओ को ई-एफ फार्म के डिजिटाइजेशन व कलेक्शन में कोई सहयोग नहीं दे रहीं थीं।