जैसीनगर: मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के प्रस्ताव पर जैसीनगर ब्लॉक की 11 पंचायतों में ₹2.20 करोड़ के सामुदायिक भवन स्वीकृत
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रस्ताव पर जैसीनगर जनपद क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों अगरा, केवलारी,खमकुआं,बंजरिया,बक्सवाहा, बांसा, बेरखेड़ी मडिया, मसुरहाई, सहजपूरी खुर्द एवं सहजपुरी बुजुर्ग में सामुदायिक भवन स्वीकृत हुए हैं। इनका निर्माण 2.20 करोड़ राशि से होगा। प्रथम किस्त का वितरण भी ग्राम पंचायत में किया गया है।