जैसीनगर: बिहार में एनडीए की जीत पर जैसीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
बिहार में एनडीए की जीत पर जैसीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भाजपा मंडल के महामंत्री गोलू कबीरपंथी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे चौक बाजार में पटाखे फोड़कर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एनडीए की जीत पर बधाई दी और इस दौरान बीजेपी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाएं।