जैसीनगर: जमुनिया गांव में तेंदुए का आतंक, बछड़े का शिकार करने के बाद मंदिर तक पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत
जमुनिया गांव में पिछले 15 दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को कई बार गांव के आसपास घूमते देखा है। लगभग 10 दिन पहले तेंदुआ गांव के निवासी बाबू सिंह घोषी के एक बछड़े का शिकार भी कर चुका है।गांव के अमोल घोषी ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे तेंदुआ गांव के माता मंदिर तक आ पहुंचा। अचानक तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भारी डर बना हुआ है।