जैसीनगर: ग्राम वीरपुरा में युवक ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
ग्राम वीरपुरा में एक युवक ने खेत पर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह 6:30 पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जैसीनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरपुरा निवासी दीपक पिता अनिल दुबे उम्र 25 साल सोमवार रात को अपने खेत एरावली करने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।