कुंडा: परियांवा बाजार में विधायक विनोद सरोज ने व्यापारियों के साथ की बैठक, शिलान्यास में शामिल होने का दिया न्योता
परियांवा-लवाना सड़क के शिलान्यास को लेकर विधायक विनोद सरोज और जिला पंचायत सदस्य हरिओम सिंह ने सोमवार दोपहर 3 बजे परियांवा बाजार के व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार को जनवामऊ में राजा भैया द्वारा होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम के लिए समर्थन मांगा। व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया।