बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले की जांच तेज, जोधपुर से आई विशेषज्ञ टीम
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने और किडनी संबंधी गंभीर समस्याएं सामने आने के मामले में जांच तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर से छह सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बीकानेर पहुंची और अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम ने गायनी विभाग, आईसीयू और ब्लड बैंक का दौरा कर प्रभावित मरीजों के उ