तेंदूखेड़ा: सेवा संकल्प अभियान की पावन कलश वंदन यात्रा का तेंदूखेड़ा में हुआ भव्य स्वागत
तेंदूखेड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानव सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प अभियान की पावन कलश वंदन यात्रा मंगलवार की शाम 5 बजे तेंदूखेड़ा पहुंची। जबेरा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश के बाद झमरा, तारादेही, समनापुर, धनगौर सहित विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा एवं बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया गया।