करनैलगंज: को०करनैलगंज क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपियों को 3-3 वर्ष कारावास व अर्थदंड की सजा
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की नाबालिक लड़की के साथ विपक्षीयों द्वारा छेड़छाड़ किया गया था। शुक्रवार को 5 बजे पुलिस ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर बताया न्यायालय/पीठासीन अधिकारी नम्रता अग्रवाल ने करनैलगंज पुलिस व कोर्ट मोहर्रिर की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दोषी अभियुक्त विजय व अजय निवासी कुरीबढइनपुरवा को 3-3 वर्ष का कठोर कारावास व ₹5000 के अर्थदण्ड से दंडित किया है।