करनैलगंज: कटरा बाजार पुलिस ने शांति भंग करने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
SP विनीत जायसवाल ने शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके अनुक्रम में गुरुवार 2 बजे प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार के नेतृत्व में कटरा बाजार की पुलिस टीम ने उर्दी गांव निवासी सलीम व पांचू गांव निवासी रवि शंकर को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहाँ भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबंद कराया गया है।