करनैलगंज: गाड़ी बाजार में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई
गाड़ी बाजार में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाएं आमने सामने आ गई। दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। एक महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला व उसके बेटे को ईंट व डंडा से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गुरुवार 5 बजे SHO श्रीधर पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनो पक्षो पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। विवेचना प्रचलित है।