करनैलगंज: करनैलगंज नगर पालिका के वार्ड नं०10 नई बाजार के सभासद पद के लिए एक नामांकन हुआ, चुनाव निर्विरोध होना तय
नई बाजार के सभासद इकबाल रजा की मृत्यु के बाद उनका पद रिक्त हो गया।जिसको लेकर उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें मंगलवार को पूर्व सभासद मरहूम इकबाल रजा के पुत्र चिश्ती रजा ने ही सिर्फ पर्चा दाखिल किया। बुधवार 3 बजे मरहूम इकबाल रजा के पुत्र चिश्ती रजा ने बताया कि अब्बू के सम्मान मे किसी ने भी नामांकन नही किया,जिससे निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।