करछना: मामा-भांजा बाजार में वाद-विवाद को लेकर दुकानदार व ग्राहक से हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा चौकी अंतर्गत मामा भांजा बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,दरअसल बीती देर रात को वाद- विवाद के दौरान ग्राहक तथा दुकानदार से जमकर मारपीट हो गई,हालांकि इस दौरान लोगों की भीड़ जमा रही,तथा लोग तमाशबिन बनकर देखते नजर आए हैं, सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।