करछना: करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई करने पहुंचे एडीसीपी एवं एसीपी, लोगों की सुनी समस्याएं
शनिवार को करछना थाना परिसर में शासन के मंसा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई करने पहुंचे एडीसीपी अभिजीत कुमार एवं एसीपी करछना संजय कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्या को सुना। इस दौरान फरियादियों के द्वारा 11 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें पांच शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।