करछना: कटका गांव में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदले न जाने से रात के अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
तहसील करछना क्षेत्र के कटक ग्राम सभा में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 3 सप्ताह भर से जला पड़ा हुआ है। मामले को लेकर ग्रामीण व उपभोक्ताओं ने संबंधित कर्मचारी एवं डायल 1912 पर शिकायत किया। लेकिन संबंधित कर्मचारियों की उदासीनता के चलते उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को रात के अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।