करछना: विशंभरपुर गांव में ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने से ट्रांसफार्मर में लगी आग,विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विशंभर पुर गांव में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने से आग लग गई, स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मामले की सूचना दी गई,मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, इस दौरान गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।