करछना: कचरी गांव के सामने कार सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित डंफर खेत में कूदा चालक सुरक्षित
करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार सुबह कार सवार को बचाने के प्रयास में डंफर चालक कैसर अली निवासी हनुमना द्रामलगंज अनियंत्रित होकर खेत में कूद गया। डंफर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दोपहर दो हाइड्रा मशीन को बुलाकर गाड़ी निकालने का प्रयास किया गया। गिट्टी ओवरलोड होने के कारण बाहर नहीं निकाला जा सका।