बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के चोंदी पर मोहल्ले में एक महिला लोन लेकर हुई फरार, थाने में शिकायत दर्ज
Barh, Patna | Oct 27, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के चोंदी पर मोहल्ला में एक महिला माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन उठाकर चंपत हो गई। इस बाबत रविवार की शाम लगभग 6 बजे बाढ़ थाने में आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। ग्रुप की एक महिला ने बताया कि 1.5 लाख रुपए लोन लेकर वह भाग गई है और उसके लोन का भुगतान हमलोगों को करना पड़ेगा। इस मामले को पुलिस संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है