बड़ौत: बड़ौत में राज्य मंत्री केपी मलिक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गानों पर झूमे हजारों लोग
Baraut, Bagpat | May 17, 2025 बड़ौत में राज्यमंत्री केपी मलिक के नेतृत्व में शनिवार सुबह करीब 8 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गानों पर लोग झूमते रहे। हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी हुई। बड़ौत शहर के बाजारों से होती हुई पीएन शर्मा पार्क तक यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ हुई। बोले- पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया।